विधानसभा निर्वाचन 2017 में आदर्श बूथ बना विद्यालय

March 07, 2017

विधानसभा निर्वाचन 2017 की प्रक्रिया गतिमान है। उत्तर प्रदेश की एक विधानसभा सकलडीहा भी है। इस विधानसभा के लिए मतदान की तिथि 08 मार्च निर्धारित है। ग्राम सभा सकलडीहा के मतदाताओं के लिए बूथ प्राथमिक विद्यालय सकलडीहा-प्रथम में ही बनाये जाते हैं। इस विद्यालय में कुल तीन बूथ बनाए गए हैं। जिलाधिकारी के आदेशानुसार इस विद्यालय को आदर्श बूथ के रूप में विकसित किया जाना है। आदर्श बूथ की संकल्पना के अनुसार बूथ पर सभी भौतिक सुविधायें पर्याप्त रूप से मौजूद हों, बूथ सुविधाजनक अवस्थिति में हो, मतदाताओं के लिए पेयजल, छाया एवं सहयोग की पर्याप्त सुविधा हो। बूथ में मतदान-कक्ष सज्जित हों एवं प्रकाश-वायु के अनुकूल हों। यह भी निर्देश है कि मतदेय स्थल को गुब्बारों एवं अन्य सज्जा सामग्रियों से सजाया जाय जिससे मतदाता मत देने में स्वयं को सहज पा सके।

इस विद्यालय को एक आदर्श बूथ के रूप में विकसित करने की पूर्ण तैयारी कर ली गयी है। सभी मतदान-कक्षों को गुब्बारों एवं रंगबिरंगी पन्नियों से सुसज्जित कर दिया गया है तथा सम्पूर्ण परिसर को मैट इत्यादि से ढंक दिया गया है। पेयजल, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गयी है एवं अबाध बिजली के लिए जनरेटर भी लगा दिए गए हैं। विद्यालय के तीन बूथ-कक्षों के अतिरिक्त भी सभी कक्ष पुलिस बल एवं अन्य मतदान कर्मियों के लिए खोल दिया गया है। मतदानकर्मी इस मतदेयस्थल पर आ चुके हैं। कल दिनांक 08-03-2017 को मतदान दिवस है। सकलडीहा तहसील के कुछ चुने हुए आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में इस विद्यालय ने स्वयं को अत्यन्त सुन्दर बना लिया है एवं राज्य की अगली सरकार चुनने के लिए मतदान की प्रक्रिया सम्पादित होने की प्रतीक्षा में है।

Leave a reply
Interesting Library Books for Children

Leave Your Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रा0वि0 सकलडीहा-प्रथम
वर्ष 1903 में स्थापित यह विद्यालय चन्दौली जनपद के प्राचीनतम विद्यालयों में एक है। वर्तमान में यह विद्यालय संस्कार संयुक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अग्रसर है। यहां उपलब्ध है:
  • मित्रतापूर्ण एवं सहज वातावरण
  • पारम्परा व आधुनिकता समन्वित शिक्षण
  • सकारात्मक व बालकेन्द्रित अधिगम प्रक्रिया
  • सर्वांगीण विकास की प्रेरक व्यवस्था
  • सूचना एवं तकनीकी का सुन्दर समन्वय
Calendar
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

सम्पर्क करें

विद्यालय सम्बन्धित किसी सूचना या जिज्ञासा के लिए कार्यालय से सम्पर्क करें अथवा निम्न दूरभाष पर बात करें.

05412-246063
Archives