-
मध्याह्न भोजन हेतु सर्वसुविधायुक्तरसोई घर है!
छात्रों को मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए विद्यालय में एक आधुनिक रसोईघर का निर्माण किया गया है।
विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ताजा गर्म मध्याह्न भोजन प्रदान करने के लिए एक आधुनिक मॉड्यूलर किचेन का निर्माण कराया गया है जो पर्याप्त स्थानयुक्त, हवादार एवं सर्वसुविधायुक्त है। इस रसोईघर में स्वच्छता के प्रति सजगता की दृष्टि से पानी एवं वायु की उपलब्धता एवं निकास का ध्यान रखा गया है। साथ ही छात्रों को स्वयं सेवा की दृष्टि से कार्य करने की सुविधा के लिए एक भोजन खिड़की का भी निर्माण किया गया है।
-
छात्रों को भोजन ग्रहण करने के लिए भोजन कक्ष
छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन ग्रहण करने के लिए विद्यालय में एक सुदृढ़ सुन्दर भोजन कक्ष निर्मित है।
विद्यालय के छात्र-छात्रायें खुले में भोजन न करें एवं प्रत्येक मौसम एवं समय में सुविधाजनक रूप से भोजन ग्रहण करना सहज एवं सम्भव हो सके इसलिए विद्यालय में एक पर्याप्त स्थानयुक्त सुदृढ़ निर्मित एवं बैठने की स्थायी व्यवस्था युक्त एक आधुनिक भोजन कक्ष (डाइनिंग हाल) निर्मित किया गया है। इसमें प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था है तथा पर्याप्त ट्यूबलाइट्स, वाल फ़ैन व सीलिंग फ़ैन लगाये गये हैं।
-
नई गतिविधियाँ
दिन-प्रतिदिन की शैक्षिक गतिविधियाँ
- November 08, 2025
वन्दे मातरम् : राष्ट्रीय चेतना का अद्वितीय स्वर
आज़ादी की लड़ाई के स्वर्णिम इतिहास में कुछ ऐसे क्षण और प्रतीक हैं, जिन्होंने देशवासियों को एकसूत्र में पिरो दिया— [...] - December 11, 2022
महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जन्मजयंती भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाई जाएगी
महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जन्मजयंती (Birth Anniversary of Subramania Bharati) भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाई जाएगी। उ0प्र0 शासन [...] - August 01, 2022
DBT द्वारा छात्र/छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि हस्तांतरण का मा0 मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ
DBT द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि हस्तांतरण की प्रक्रिया का मा0 मुख्यमंत्री योगी [...]





