सरकारी मोबाइल ऐप: Study From Home-2

April 12, 2020

सरकारी मोबाइल ऐप – Government Mobile Applications : घर बैठे पढ़ाई का उत्तम संसाधन

कोरोना की महामारी से उत्पन्न परिस्थिति से विद्यालय बन्द हैं। लॉकडाउन से छात्र घरों में हैं। पढ़ने की आदत छूटे नहीं और साथ ही पाठ्यक्रम पूर्ण होता चले, यह जरूरी है। इसके लिए विद्यालय की वेबसाइट पर ‘घर से करें पढ़ाई या Study From Home’ विकल्प का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में आज दूसरे भाग में सरकारी मोबाइल ऐप के बारे में बात करेंगे जिनसे हम पढ़ाई घर से कर सकने में सहायता ले सकेंगे।

सरकार ने पहले से ही विद्यालय की पढ़ाई को डिजिटल करना शुरु कर दिया था। बहुत सारे शैक्षिक सरकारी मोबाइल ऐप बनाये गए हैं। यह ऐप कई तरह के हैं, कई आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बने हैं। कई सरकारी मोबाइल ऐप छात्रों एवं अध्यापकों के साथ ही अभिभावकों को अध्ययन-अध्यापन में सहायता के लिए भी बनाये गए हैं।

मोबाइल ऐप पढ़ाई में किस तरह उपयोगी हैं?

पढ़ने वाली किताबें ऑनलाइन मिल सकें और उन्हें मोबाइल पर पढ़ा जा सके इसके लिए ऐप है। पाठों को सरलता से समझा जा सके तथा विषय से सम्बन्धित अधिक जानकारी मिले, इसके लिए ऐप है। चित्र, वीडियो, ऑडियो के लिए ऐप हैं। अपनी बातें रिकॉर्ड करने, वीडियो बनाने के ऐप है। कार्टून देखने के लिए ऐप हैं, कार्टून बनाने के लिए ऐप हैं। चित्रकला, रेखांकन के लिए ऐप हैं। सुलेखन, लिखावट सीखने के लिए ऐप हैं। क्राफ़्ट/घर बैठे कबाड़ से जुगाड़ के लिए ऐप हैं।

यह सभी प्रकार के ऐप छात्रों को घर से पढ़ने में तथा सीखनें में सहायक हैं। अभिभावक इनके प्रयोग से बच्चों को पढ़ने में  सहायता कर सकते हैं। अध्यापक इनके प्रयोग से पाठ्य बिन्दुओं की समझ बना सकते हैं। घर पर बैठे-बैठे होमवर्क दिए जाने की सुविधा भी ली जा सकती है।

सरकार एवं विभाग द्वारा विकसित मोबाइल ऐप-

नीचे कुछ ऐसे सरकारी ऐप का विवरण है जिन्हें विभाग द्वारा प्रयोग करने के लिए कहा गया है। यह ऐप अत्यन्त उपयोगी हैं-

1. दीक्षा मोबाइल ऐप : Diksha Mobile Application –

mobile-app-for-teachersदीक्षा विद्यालय पाठ्यक्रम से सम्बन्धित सीखने की रोचक सामग्री विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों के लिए उपलब्ध कराता है। इस ऐप के माध्यम से-

  • किताबों में छपे हुए बारकोड को स्कैन कर सामग्री को मोबाइल पर देखा व पढ़ा जा सकता है।
  • साथ ही उस पाठ से सम्बन्धित कई अतिरिक्त एवं रोचक सामग्री भी देखी जा सकती है।
  • छात्र हर पाठ पढ़ सकते हैं, वीडियो देख सकते हैं एवं चित्रों के माध्यम से सीख सकते हैं।
  • इस मोबाइल ऐप को एण्ड्रायड मोबाइल पर चलाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 
  • दीक्षा का एक वेब पोर्टल है जिसे खोलकर सारी सामग्री प्राप्त की जा सकती है। इसका पता है – http://diksha.gov.in
2. ई-पाठशाला : ePathshala –

eTextbooksइस वेब पोर्टल एवं एण्ड्रायड मोबाइल ऐप पर 1886 ऑडियो, 2000 वीडियो ई-पुस्तकें एवं 504 फ़्लिप बुक्स उपलब्ध हैं। यह ऐप एवं वेब पोर्टल एन0सी0ई0आर0टी0 द्वारा विकसित किया गया है।

  • इसके माध्यम से छात्र, अध्यापक एवं अभिभावक ईबुक्स देख व पढ़ सकते हैं।
  • लगभग सभी राज्यों की पुस्तकें पढ़ी जा सकती हैं।
  • किसी भी माध्यम जैसे मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप या डेस्कटॉप से ईबुक्स पढ़ सकते हैं।
  • जितना चाहें उतनी पुस्तकें एक साथ अपने मोबाइल में सुरक्षित रख सकते हैं।
  • इन पुस्तकों को जूम कर पढ़ा जा सकता है।
  • पुस्तकें पढ़ते समय बुकमार्क, हाईलाईट कर सकते हैं साथ ही किताबों को सुन भी सकते हैं।
  • इस ऐप के वेब पोर्टल का पता है- http://epathshala.nic.in/.
  • इस मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं – 
  • इस ऐप का अपना निजी बारकोड स्कैनर भी है, जिसे यहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है-  
3. राष्ट्रीय मुक्त शैक्षिक संसाधन कोष : National Repository of Open Educational Resources –

open educational resourcesराष्ट्रीय मुक्त शैक्षिक संसाधन कोष (NROER) में सभी भाषाओं की डिजिटल सामग्री है। यह पोर्टल CIET, NCERT द्वारा विकसित किया गया है एवं इसे स्कूली शिक्षा में आई0सी0टी0 प्रयोग विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में पहली बार शुरु किया गया था।

इस् पोर्टल पर उपलब्ध सारी सामग्री का प्रयोग मुक्त रूप से अपने कार्यों के लिए किया जा सकता है। इसमें अभी तक लगभग 15000 फ़ाइलें हैं। इस वेब पोर्टल पर चित्र, वीडियो, ऑडियो, ईबुक्स, पीडीएफ़ तथा अन्य फ़ॉर्मेट में सामग्री उपलब्ध है। इसमें सभी विषयों एवं अधिकांश बिन्दुओं पर सामग्री संकलित है। इस पोर्टल को इस वेब पते पर देखा जा सकता है- https://nroer.gov.in/

राष्ट्रीय मुक्त शैक्षिक संसाधन कोष (NROER) पर रोचक विषयों पर वीडियो अधिक मात्रा में हैं और अत्यन्त उपयोगी हैं। एक एण्ड्रायड ऐप इसके वीडियोज मोबाइल पर देखने के लिए निजी रूप में विकसित किया गया है। इसे गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है- 

Study From Home Series-
  1. Study From Home: घर से करें पढ़ाई
  2. Study From Home: सरकारी मोबाईल ऐप एवं पोर्टल

 

Leave a reply
Study From Home – घर से करें पढ़ाई : Part 1Online Teaching and Learning: इन वेबसाइट व मोबाइल एप से आसान होगी पढ़ाई
All comments (1)

Leave Your Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रा0वि0 सकलडीहा-प्रथम
वर्ष 1903 में स्थापित यह विद्यालय चन्दौली जनपद के प्राचीनतम विद्यालयों में एक है। वर्तमान में यह विद्यालय संस्कार संयुक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अग्रसर है। यहां उपलब्ध है:
  • मित्रतापूर्ण एवं सहज वातावरण
  • पारम्परा व आधुनिकता समन्वित शिक्षण
  • सकारात्मक व बालकेन्द्रित अधिगम प्रक्रिया
  • सर्वांगीण विकास की प्रेरक व्यवस्था
  • सूचना एवं तकनीकी का सुन्दर समन्वय
Calendar
May 2024
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

सम्पर्क करें

विद्यालय सम्बन्धित किसी सूचना या जिज्ञासा के लिए कार्यालय से सम्पर्क करें अथवा निम्न दूरभाष पर बात करें.

05412-246063
नई गतिविधियां
Archives