-
आधुनिक प्रविधियों से शिक्षण के लिए समर्पित कक्ष
विद्यालय में आधुनिक प्रविधियों से शिक्षण हेतु एक प्रोजेक्टर कक्ष का निर्माण किया गया है।
सूचना व तकनीक की आधुनिक विधियों एवं उपकरणों का शिक्षण योजनाओं में उपयोग कर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय में एक अलग प्रोजेक्टर कक्ष का निर्माण किया गया है जिसमें छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है। यह कक्षाकक्ष आवश्यक संसाधनों से युक्त है एवं एक साथ लगभग 80 छात्रों को शिक्षण प्रदान करने के लिए स्थान-युक्त है। एक बड़ी सी स्क्रीन पर छात्र सहजता से शिक्षण बिन्दुओं को ग्रहण कर पाते हैं और रुचिपूर्ण वातावरण में अध्ययन करते हैं।
-
कक्षा शिक्षण में आई0सी0टी0 के प्रयोग से शिक्षण प्रभावी, रुचिकर एवं बोधगम्य हो रहा है तथा अधिगम प्रक्रिया सहज व तीव्र हो चली है।
-
पुस्तकों के प्रति रुचि-विकास हेतु एक समर्पित पुस्तकालय
पुस्तकों के प्रति प्रेम एवं पठन की आदतों के विकास के लिए विद्यालय में एक पुस्तकालय एवं पठन कक्ष है।
पाठ्यक्रम से अतिरिक्त छात्रों में विभिन्न विषयों के प्रति सुरुचिपूर्ण ढंग से जानकारी के प्रति ललक उत्पन्न करने, पुस्तकों के प्रति सहज प्रेम व आकर्षण उत्पन्न करने तथा उनमें पुस्तक पठन की आदतों का विकास करने के उद्देश्य से विद्यालय में एक सम्पन्न पुस्तकालय स्थापित है। लगभग 700 से अधिक पुस्तकें इस पुस्तकालय में वर्तमान हैं जिन्हें 1500 करने का लक्ष्य है। पुस्तकालय पर्याप्त स्थान युक्त है एवं छात्रों के लिए अध्ययन कक्ष की आवश्यकता की पूर्ति भी करता है। पुस्तकालय में बालकों के विभिन्न विषयों पर रोचक, चित्रात्मक एवं बोधगम्य पुस्तकें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
-
नई गतिविधियाँ
वन्दे मातरम् : राष्ट्रीय चेतना का अद्वितीय स्वर
November 08, 2025आज़ादी की लड़ाई के स्वर्णिम इतिहास में कुछ ऐसे क्षण और प्रतीक हैं, जिन्होंने देशवासियों को एकसूत्र में पिरो दिया— [...]महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जन्मजयंती भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाई जाएगी
December 11, 2022महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जन्मजयंती (Birth Anniversary of Subramania Bharati) भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाई जाएगी। उ0प्र0 शासन [...]DBT द्वारा छात्र/छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि हस्तांतरण का मा0 मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ
August 01, 2022DBT द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि हस्तांतरण की प्रक्रिया का मा0 मुख्यमंत्री योगी [...]





