-
विद्यालय में पूर्ण सक्रिय व उपयोगी विद्युत व्यवस्था है
विद्यालय में पूर्व स्थापित एक पूर्ण सक्रिय विद्युत कनेक्शन एवं पर्याप्त सक्षम व सुविधासम्पन्न वायरिंग है।
विद्यालय में पूर्व से ही विभागीय स्तर से अंशतः कनेक्शन एवं वायरिंग उपलब्ध थी। वर्तमान में विभागीय अनुदान एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से विद्यालय के समस्त कक्षाकक्ष, बड़े-बड़े सभाकक्ष, प्रोजेक्टर कक्ष एवं भोजन कक्ष के अतिरिक्त परिसर में स्ट्रीट लाइट के लिए भूमिगत वायरिंग करायी जा चुकी है एवं प्रत्येक कक्षाकक्ष व परिसर में पर्याप्त प्रकाश के लिए एल0ई0डी0 ट्यूबलाइट्स, बल्ब एवं हवा के लिए पर्याप्त पंखे लगाये गए हैं।
-
निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सौर उर्जा की व्यवस्था
विद्युत उपकरणों के संचालन एवं छात्रों की सुविधाओं के संचालन के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सोलर सिस्टम लगाया गया है।
कक्षाकक्षों में पर्याप्त प्रकाश एवं हवा के लिए स्थापित विद्युत उपकरणों, सबमर्सिबल पम्प, आर0ओ0, वाटर कूलर के निर्बाध संचालन एवं शिक्षण कार्य में प्रयोग में लाए जाने वाले कम्प्यूटर, लैपटाप, प्रोजेक्टर, स्पीकर इत्यादि के बिना अवरोध के निरंतर उपयोग के निमित्त विद्यालय में एक पर्याप्त क्षमतायुक्त (05 कि0वा0 से अधिक) सौर ऊर्जा की व्यवस्था की गयी है।
-
विद्यालय में छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था
छात्र-छात्राओं के लिए बैठने के निमित्त आरामदायक, सुदृढ़ फ़र्नीचर विद्यालय के समस्त कक्षाकक्षों में उपलब्ध है।
छात्र-छात्रायें कक्षा में सुविधाजनक व सुदृढ़ फ़र्नीचर की व्यवस्था होने से बिना किसी व्यवधान के शिक्षण प्रक्रिया में सहभागी हो रहे हैं। प्रत्येक कक्षाकक्ष के अतिरिक्त अन्य कक्षों के लिए भी पर्याप्त मात्रा में फ़र्नीचर विद्यालय में उपलब्ध है।
-
नई गतिविधियाँ
दिन-प्रतिदिन की शैक्षिक गतिविधियाँ
- November 08, 2025
वन्दे मातरम् : राष्ट्रीय चेतना का अद्वितीय स्वर
आज़ादी की लड़ाई के स्वर्णिम इतिहास में कुछ ऐसे क्षण और प्रतीक हैं, जिन्होंने देशवासियों को एकसूत्र में पिरो दिया— [...] - December 11, 2022
महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जन्मजयंती भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाई जाएगी
महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जन्मजयंती (Birth Anniversary of Subramania Bharati) भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाई जाएगी। उ0प्र0 शासन [...] - August 01, 2022
DBT द्वारा छात्र/छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि हस्तांतरण का मा0 मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ
DBT द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि हस्तांतरण की प्रक्रिया का मा0 मुख्यमंत्री योगी [...]






