गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती समारोह- 2 अक्टूबर 2020

October 02, 2020

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस है। बापू की यह 151वीं जयंती है। भारत की स्वाधीनता के लिए संघर्ष, उनके विराट व्यक्तित्व, महानतम अवदान एवं अनुकरणीय जीवन के स्मरण के लिए पूरा भारत प्रति वर्ष प्रतिबद्ध होकर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती धूमधाम से मनाता है। इसी प्रकार इसी दिन एक महनीय व्यक्तित्व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिवस भी अत्यन्त उत्साह से मनाया जाता है।

आज गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर विद्यालय में समारोह आयोजित हुआ। दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के पश्चात् उनके अनुकरणीय जीवन के विविध प्रसंगों का प्रधानाध्यापक एवं अन्य अध्यापकों द्वारा उल्लेख किया गया एवं यह गांधी जी के जीवन, विचारों एवं कार्यों को अपने जीवन में उतारने का निश्चय भी किया गया। कोविड-19 के कारण सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य उपायों का पालन करते हुए तिरंगा फ़हराया गया एवं समारोह सम्पन्न हुआ।

Leave a reply
How to use Google Meet? It’s free for everyone now.International Day of Older Persons | अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस
All comments (1)

Leave Your Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रा0वि0 सकलडीहा-प्रथम
वर्ष 1903 में स्थापित यह विद्यालय चन्दौली जनपद के प्राचीनतम विद्यालयों में एक है। वर्तमान में यह विद्यालय संस्कार संयुक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अग्रसर है। यहां उपलब्ध है:
  • मित्रतापूर्ण एवं सहज वातावरण
  • पारम्परा व आधुनिकता समन्वित शिक्षण
  • सकारात्मक व बालकेन्द्रित अधिगम प्रक्रिया
  • सर्वांगीण विकास की प्रेरक व्यवस्था
  • सूचना एवं तकनीकी का सुन्दर समन्वय
Calendar
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

सम्पर्क करें

विद्यालय सम्बन्धित किसी सूचना या जिज्ञासा के लिए कार्यालय से सम्पर्क करें अथवा निम्न दूरभाष पर बात करें.

05412-246063
Archives