International Day of Older Persons | अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस

October 10, 2020

01 अक्टूबर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 दिसम्बर 1990 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस सम्बन्ध में विभाग द्वारा इस वर्ष प्रत्येक विद्यालय में 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाए जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए हैं।

अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल, उनकी सामाजिक सुरक्षा तथा बुजुर्गों के सम्मान करने एवं उनकी सहायता करने के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से विद्यालय में संचालित की जा रही ई-पाठशाला के सभी व्हाट्सग्रुप, फ़ेसबुक पृष्ठ एवं अन्य माध्यमों से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को दिनांक 01 अक्टूबर को मनाये जाने के लिए संदेश प्रसारित किया गया। साथ ही इस दिन हेल्पेज इंडिया द्वारा जारी प्रतिज्ञा-पत्र भी प्रेषित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि इस दिन अनिवार्य रूप से यह शपथ लें एवं इससे सम्बन्धित फोटो ग्रुप पर शेयर करें।

Leave a reply
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती समारोह- 2 अक्टूबर 2020Mission Shakti (मिशन शक्ति): महिला स्वावलंबन, सुरक्षा व सम्मान का आयोजन

Leave Your Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रा0वि0 सकलडीहा-प्रथम
वर्ष 1903 में स्थापित यह विद्यालय चन्दौली जनपद के प्राचीनतम विद्यालयों में एक है। वर्तमान में यह विद्यालय संस्कार संयुक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अग्रसर है। यहां उपलब्ध है:
  • मित्रतापूर्ण एवं सहज वातावरण
  • पारम्परा व आधुनिकता समन्वित शिक्षण
  • सकारात्मक व बालकेन्द्रित अधिगम प्रक्रिया
  • सर्वांगीण विकास की प्रेरक व्यवस्था
  • सूचना एवं तकनीकी का सुन्दर समन्वय
Calendar
June 2023
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  

सम्पर्क करें

विद्यालय सम्बन्धित किसी सूचना या जिज्ञासा के लिए कार्यालय से सम्पर्क करें अथवा निम्न दूरभाष पर बात करें.

05412-246063
नई गतिविधियां
Archives