स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018

August 15, 2018
प्रा0वि0 सकलडीहा-प्रथम
वर्ष 1903 में स्थापित यह विद्यालय चन्दौली जनपद के प्राचीनतम विद्यालयों में एक है। वर्तमान में यह विद्यालय संस्कार संयुक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अग्रसर है। यहां उपलब्ध है:
  • मित्रतापूर्ण एवं सहज वातावरण
  • पारम्परा व आधुनिकता समन्वित शिक्षण
  • सकारात्मक व बालकेन्द्रित अधिगम प्रक्रिया
  • सर्वांगीण विकास की प्रेरक व्यवस्था
  • सूचना एवं तकनीकी का सुन्दर समन्वय
Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

सम्पर्क करें

विद्यालय सम्बन्धित किसी सूचना या जिज्ञासा के लिए कार्यालय से सम्पर्क करें अथवा निम्न दूरभाष पर बात करें.

05412-246063
Archives

प्राथमिक विद्यालय सकलडीहा प्रथम में स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यन्त धूमधाम से मनाया गया। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने प्रातः 07:00 बजे प्रभातफ़ेरी निकाली एवं विभिन्न गीतों एवं नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का प्रारम्भ किया। तत्पश्चात झण्डारोहण किया गया।

विद्यालय के सभी अध्यापकों, छात्रों, अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्राम प्रधान सकलडीहा ने इस समारोह को जीवंत बनाया और विद्यालय की छात्र प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उर्जा बनी रही।

इस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों की उपस्थिति से कार्यक्रम में अधिक गाम्भीर्य आया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों के बीच उनके उपयोग की सामग्री का वितरण कर उनसे सहज संवाद बनाया और छात्र मुखर होकर उनसे जुड़े। मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a reply
१६वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2017 : सकलडीहा, चन्दौलीगांधी एवं शास्त्री जयन्ती : 02 अक्टूबर

Leave Your Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *