Bolo Mobile Application : बच्चों के पठन कौशल विकास में सहायक मोबाइल ऐप

Study From Home-5

प्रारंभिक स्तर के बच्चों में सुनना बोलना और पढ़ना अत्यन्त प्रारंभिक क्रियायें हैं जिन्हें बच्चा अपनी सीख और समझ विकसित करने के लिए सम्पादित करता है। गूगल (Google) का Bolo Mobile Application बच्चों में इनमें से दो प्रमुख कौशल बोलना एवं पढ़ना के विकास पर आधारित रोचक मोबाइल ऐप है।

Google Bolo Mobile ApplicationBolo Mobile Application किसके लिए है?

मुख्यतः Bolo मोबाइल एप प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। यह ऐप बच्चों की पढ़ने के कौशल को निखारने एवं उन्हें गतिविधि के अनुसार उनकी अशुद्धियों का संकेत देकर अशुद्धियों को सुधारने में मदद भी करता है। यह ऑफ़लाइन भी काम करता है।

Bolo Application में अत्यन्त सहायक एवं मजेदार सहायक रीडिंग-ट्यूटर Diya है, जो Google Assistant की बोलने की तकनीक से युक्त है एवं अत्यन्त कुशलता से कार्य करती है। इसकी रीडिंग ट्यूटर Diya आपके लिए कहानियाँ पढ़ती भी है और ज़रूरत पड़ने पर अंग्रेजी शब्दों के अर्थ भी हिन्दी में बताती है।

Bolo Mobile Application कैसे काम करता है?

यह ऐप आपका बच्चा जो भी पढ़ता है उसे ध्यान से सुनता है। पढ़ने के दौरान बच्चों के भटकने या अटकने पर सहायता करता है, और जब आपका बच्चा तीव्र गति से पढ़ता है तो उसका उत्साह भी बढ़ाता है। यह ठीक वैसे ही है, जैसे आपका वास्तविक अध्यापक।

इस ऐप में बड़ी मात्रा बच्चों के अनुकूल कहानियाँ पहले से रखी गयी हैं जिनसे बच्चा आसानी से जुड़ जाता है और खूब चाव से पढ़ता है। इसमें निम्न भाषाओं में सामग्री उपलब्ध है-

  • English
  • Hindi (हिंदी)
  • Bangla (বাংলা)
  • Urdu (اردو)
  • Telugu (తెలుగు)
  • Marathi (मराठी)
  • Tamil (தமிழ்)
  • Spanish (Español)
  • Portuguese (Português)

Google Bolo Application  को Google Play Store से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप 50 MB  से कम स्टोरेज घेरता है और ऑफ़लाइन काम करता है। इस पर उपलब्ध सारी सामग्री मुफ़्त है और लगातार इसमें नई-नई कहानियाँ नियमित रूप से जोड़ी जाती रहती हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें –

खेल खेल में सीखने की पद्धति

इस ऐप के माध्यम से बच्चे बहुत सारे शब्दों के मजेदार खेल (Word Games) खेलते हैं और उसके लिए पुरस्कार भी पाते हैं। इस प्रकार वे खेल खेल में सीखते हैं और उनमें पढ़ने की नियमित आदत का विकास भी होता है।

इस ऐप की विशेषता हर बच्चे के अनुसार इसका अलग-अलग व्यवहार है। हर बच्चा ऐप तो एक ही प्रयोग करता है परन्तु यह ऐप सभी बच्चों की प्रगति अलग-अलग दर्ज करता है। बच्चों की दक्षता, तीव्रता एवं उनके कठिनाई स्तर के अनुसार उनके लिए कहानियाँ प्रस्तुत करता है और उनके पठन का स्तरानुकूल विकास करने में सहायक होता है।

ऑनलाइन पढ़ाई या घर बैठे पढ़ाई की परस्थितियों के अतिरिक्त भी यह मोबाइल ऐप बच्चों के पठन कौशल विकास में सहायक होने के कारण अत्यन्त उपयोगी है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने भी गूगल के इस Bolo Mobile Application को मोबाइल में इंस्टाल करने की अनुशंसा अभिभावकों एवं छात्रों से की है।

Leave a reply
YouTube Learning Destination: गूगल की ऑनलाइन पढ़ाई की नई सुविधाHow to use Google Meet? It’s free for everyone now.

Leave Your Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रा0वि0 सकलडीहा-प्रथम
वर्ष 1903 में स्थापित यह विद्यालय चन्दौली जनपद के प्राचीनतम विद्यालयों में एक है। वर्तमान में यह विद्यालय संस्कार संयुक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अग्रसर है। यहां उपलब्ध है:
  • मित्रतापूर्ण एवं सहज वातावरण
  • पारम्परा व आधुनिकता समन्वित शिक्षण
  • सकारात्मक व बालकेन्द्रित अधिगम प्रक्रिया
  • सर्वांगीण विकास की प्रेरक व्यवस्था
  • सूचना एवं तकनीकी का सुन्दर समन्वय
Calendar
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

सम्पर्क करें

विद्यालय सम्बन्धित किसी सूचना या जिज्ञासा के लिए कार्यालय से सम्पर्क करें अथवा निम्न दूरभाष पर बात करें.

05412-246063
Archives